One line translation
Hindi Text--कॉस्ट कटिंग की अपनी कोशिशों के तहत बीबीसी ने यह कदम उठाया है। English transliteration--cost cutting kii apnii koshishon ke tehet BBC ne yeh kadam uthaayaa hai. English translation--BBC has taken this decision in order to do cost cutting. बीबीसी ने बुधवार को ऐलान किया कि शॉर्ट वेव पर उपलब्ध उसकी हिंदी रेडियो सेवा मार्च से बंद हो जाएगी। कॉस्ट कटिंग की अपनी कोशिशों के तहत बीबीसी ने यह कदम उठाया है। इसके अलावा उसने अपनी पांच वर्ल्ड लैंग्वेज सर्विसों को भी बंद करने का ऐलान किया। बीबीसी के इन कदमों से उसके यहां 650 लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। बीबीसी के डायरेक्टर जनरल मार्क थॉम्पसन ने इस दिन को बीबीसी के लिए 'दर्द भरा दिन' बताया। हालांकि, बीबीसी हिंदी सेवा उसके श्रोताओं के लिए एफएम रेडियो (सीधे प्रसारण और पार्टनरों के जरिए), ऑनलाइन, मोबाइल और मीडिया के दूसरे नए उपकरणों के जरिए उपलब्ध रहेगी। जिन पांच वर्ल्ड सर्विसों को बंद किया जा रहा है उनमें अल्बानियन, मैसिडोनियन और सर्बियन के अलावा कैरिबीयन के लिए इंग्लिश और अफ्रीका के लिए पुर्तगाली सर्विस शामिल हैं। इससे बीबीसी को 460 लाख पाउंड की बचत होने का अनुमान है। बीबीसी के ग्लोबल न्यूज डायरेक्टर पीटर हॉरॉक्स ने कहा कि बीबीसी वर्ल्ड सर्विस को यूके फॉरेन और कॉमनवेल्थ ऑफिस से मिलने वाले अनुदान में कमी हो गई है, जिसके कारण यह कटौती लाजमी है। अनुमान है कि इसके कारण अगले तीन साल में करीब 650 लोगों की नौकरियां जाएंगी। यह संख्या वर्ल्ड सर्विस के कुल स्टाफ का करीब एक चौथाई होगी। गौरतलब है कि बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने 1932 में प्रसारण शुरू किया था। अभी इसका सालाना खर्च 2720 लाख पाउंड है और रेडियो, टेलिविजन व ऑनलाइन माध्यमों पर दुनिया भर में इसके करोड़ों मुरीद हैं। Reference of the article is from this w
This content is restricted to site members. If you are an existing user, please login. New users may register below.



Place your comment